कोरोना ने तोडे सारे रिकार्ड, 72 नए मरीज मिलने से कोहराम, 510 के पार हुई मरीजों की संख्या : News & Features Network

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचा दिया है। जनपद में कोरोना के आज एक साथ 72 मरीज मिलने से जिले में कोरोना ने सारे रिकार्ड तोड दिए है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी 515 हो गई है।
Date 27-08-2020
आज कुल सैंपल प्राप्त-321
(RtPcr)
आज पॉजिटिव– 72
10 Rtpcr
43 Rapid antigen test
07 Pvt Lab
05 ट्रू नॉट
07 मेरठ lab
= 72
—————————आज ठीक/डिस्चार्ज -31
टोटल डिस्चार्ज- 1257
टोटल एक्टिव केस- 515 pic.twitter.com/vRyskyoTbk— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 27, 2020
जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 321 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 72 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। आज आरटीपीसीआर के जरिए 10, रैपिड टेस्ट के जरिए 43, प्राईवेट लैब के जरिए 7, ट्रूनेट के जरिए 5 तथा मेरठ लैब से 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है उनमें 2 पुरकाजी, 1 कमहेड़ा, 1 कुतुबपुर, 1 बागोवाली, 1 कूकड़ा, 2 जड़ौदा, 1 शान्ति नगर, 3 शाहबुद्दीनपुर, 1 जौली रोड, 1 शुक्रताल, 1 रहमतपुर मोरना, 1 ककरौली, 1 आदमपुर खतौली, 1 रेलवे रोड खतौली, 1 भनवाड़ा बुढ़ाना, 1 भैंसाना, 2 कसियारा चरथावल, 1 चोकड़ा, 1 दधेडू, 1 सैद नंगला, 1 आनंद पुरी
2 आदर्श कॉलोनी, 3 जिला महिला चिकित्सालय, 3 गांधी कॉलोनी, 3 राम विहार, 1 रेनबो विहार, 1 मुज़फ्फरनगर शहर, 1 कृष्णापुरी, 1 सिविल लाइन, 2 रामलीला टिल्ला, 1 रामपुरी,1 आर्यपुरी, 1 अग्रसेन विहार, 1 गंगारामपुरा, 4 नुमाईश कैम्प, 1 इंद्रा कॉलोनी, 1 जानसठ रोड़, 1 नई मंडी, 1 सुथरा शाही, 1 सरवट, 3 आनंद विहार, 2 केशवपुरी,4 जिला कारागार, 1 सदर बाजार, 1 वृंदावन सिटी, 1 गौशाला नदी रोड, 1 योगेंद्रपुरी, 1 बिंदल आवास, 1 रामपुरम तथा एक गाँधी नगर से हैं।
आज कुल 31 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब तक कुल 1257 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के टोटल एक्टिव केस 515 हो गए हैं।
For Full News ClickShamli news