भूमि विवाद से शुरू हुआ खूनी खेल विवाद निपटने के बाद भी चल रहा है। अब है चौधर की लड़ाई जो पिछले सरपंच चुनाव से शुरू हुई। जिसमें महिला सरपंच को फर्जी कागजात मिलने के कारण बर्खास्त किया गया। उसे, उसके पति और एक अन्य को जेल जाना पड़ा। इसी रंजिश में अब तक पूर्व सरपंच पवन कुमार के पांच परिजनों की हत्या की जा चुकी है। वर्ष 2017 में बलजीत, भल्लेराम और महेंद्र की हत्या की गई और अक्तूबर 2019 में पूर्व सरपंच पवन की। अब बलजीत और भल्लेराम हत्याकांड के मुख्य गवाह 79 वर्षीय सूबे सिंह की हत्या कर दी गई। इस खूनी खेल से पूर्व सरपंच पवन का पूरा परिवार दहशत में है और आरोपियों के नहीं पकड़े जाने तक उन पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
तस्वीरें: बदले की आग में शुरू हुआ ‘रिश्तों’ का कत्ल, अब तक पांच हत्याएं, पढ़ें- खौफनाक कहानी

[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा), Updated Thu, 16 Jul 2020 12:53 AM IST
[ad_2]