[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:07 AM IST
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
– फोटो : पीटीआई
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने भाजपा पर विधायकों की निष्ठा खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पायलट गुट के दो विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है और केंद्रीय मंत्री सरकार गिराने की साजिश में शामिल हैं।
सुरजेवाला ने भंवर शर्मा, संजय जैन के बीच बातचीत सुनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता लूटने की फिराक में है। भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है। मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने षड्यंत्र रचा। लेकिन इस बार भाजपा ने गलत प्रांत चुन लिया।
सुरजेवाला ने बताया कि पायलट गुट के दो विधायकों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि भंवर लाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कई राज्य की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘कल शाल दो ऑडियो टेप सामने आए। जिसमें भंवर शर्मा, संजय जैन की बातचीत सामने आई है। इसमें भंवर बोल रहे हैं कि अमाउंट की बात हो गई है। इसके जवाब में संजय जैन ने कहा कि हां साहब को बता दिया है।’

[ad_2]
Source link
Post Views:
216